पटना।कभी कभी लोग ऐसी गलती करते हैं,जिससे बाकियों का रास्ता बंद हो जाता है।पटना में कोचिंग सेंटर चलाने वाले फेसम टीचर खान सर ने उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी शुगर मिल की जीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्य के विवाद को लेकर कही है।खान सर का दावा है कि इस विवाद से उनके अपने कोचिंग क्लास से 93 महिलाओं ने कोचिंग छोड़ दिया है।बताया जा रहा है कि उन 93 महिलाओं के पति आए और अब किसी भी तरह की कोई भी तैयारी नहीं करने की बात कही।जिस प्रतियोगी परीक्षा की वे तैयारी कर रही थीं वो नहीं करवाने का फैसला किया।

खान सर का कहना है कि उन्होंने बहुत समझाया कि ऐसा मत कीजिए, वो पढ़ाई कर रही हैं, जिंदगी में अच्छा कर सकती हैं, उन्हें पढ़ने से मत रोकिए, उन्हें तैयारी करने दीजिए,लेकिन पति नहीं माने।खान सर के मुताबिक 93 महिलाएं कोचिंग कर रही थीं,जो पीसीएस की तैयारी कर रही थीं।अब उन सभी महिलाओं ने कोचिंग संस्थान से खुद को अलग कर लिया है। उनके पतियों ने ज्योति मौर्या और उनके पति अलोक मौर्या के विवाद का हवाला दिया।खान सर का कहना है कि हम किसी के फैमिली मैटर नहीं पड़ सकते,लेकिन हमने समझाने की बहुत कोशिश की।फिर भी समझाना काम नहीं आया।

एक दूसरे वीडियो में ज्योति मौर्या और अलोक मौर्या विवाद पर खान सर ने कहा कि कभी-कभी लोग ऐसी गलती करते हैं कि बाकियों के लिए रास्ता बंद कर देते हैं।अब कौन पढ़ाएगा। यह समाज हमेशा ये याद नहीं रखेगा।हम कब सही थे और ये कभी भूलेगा नहीं कि हम कब गलत थे।हालांकि सब एक जैसा नहीं होते।

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और अलोक मौर्या के विवाद के बीच बक्सर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है।जहां पिंटू सिंह ने अपनी पत्नी खूशबू की कोचिंग छुड़वा दी।खूशबू यूपी के प्रयागराज में पीसीएस की तैयारी कर रही थीं।हालांकि उन्होंने पुलिस के पास जाकर अपने पति की शिकायत की है। खूशबू का कहना है कि उनके पति को समझाया जाए क्योंकि मैं पढ़ना चाहती हूं और पीसीएस परीक्षा की तैयारी करना चाहती हूं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *