नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के प्रांगण में विगत दिनों गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने अहम भूमिका निभाई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 323
रविवार को कैडेट्स को कॉलेज के प्राचार्य मो. नईम उद्दीन, सचिव मृत्युंजय सिंह गंगा, कुंदन बाबा, एनसीसी पदाधिकारी तुषार कांत झा, विनोदानंद, अमरजीत सिंह ने हनुमान चालीसा, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर हौसला बढ़ाया। वहीं स्वामी आगमानंद महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में भी हाथ बढ़ाना आवश्यक है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
