नवगछिया : रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के सहोरा गांव में छापेमारी कर 12 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सहोरा गांव निवासी लुखर यादव के पुत्र कारे यादव द्वारा अपने बासा पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जमा की गयी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
रंगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल और अन्य पुलिस बलों सहित नवगछिया एलटीएफ द्वारा सूचना वाली जगह पर जब छापेमारी की गई तो कारे यादव के बासा से 180 एमएल की 576 बोतल जिसकी कुल मात्रा 103 लीटर है। जो 12 कार्टन में पैक था जिसे बरामद किया गया। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
