नवगछिया : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे प्रखंड के माननीय प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, पूर्व उपप्रमुख पवन यादव, जनप्रतिनिधि, प्रखंड नाजिर एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, फुलमाला, अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में वक्ता ने बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा तीन साल के कार्यकाल में जनप्रतिनिधि एवं समाजिक कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित कर जन हित में अतुलनीय कार्य की सराहना की। समारोह के दौरान बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह भाव विभोर हो गए उन्होंने तीन वर्षों के कार्यकाल में रंगरा प्रखंड वासियों के बीच परिवार की तरह जुड़कर कार्य किए जो भूलने योग्य नहीं है जाने अनजाने में की किसी कारणवश किसी का दिल दुखाया हो तो माफ करेंगें.

मौके पर पर प्रखंड के जनप्रतिनिधी, कार्यपालक सहायक मोहन पोद्दार, अलख झा, कुणाल कुमार, इंद्रा आवास सहायक, विकासमित्र, समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *