नवगछिया । जिला जदयू नवगछिया के प्रखंड रंगरा चौक के अर्जुन बीएड कॉलेज कैंपस एवं नवगछिया प्रखंड के स्टेशन रोड स्थित आनंद कृष्णा विवाह भवन में जदयू की कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में बिहार सरकार के परिवहन विभाग की मंत्री शीला मंडल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को अगर साकार करने का काम किया है तो वह है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने। अति पिछड़ा एवं महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं को चलाया। महिलाओं को 50% आरक्षण देने का काम किया।

गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि उजड़े बिहार को सजाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। पूर्व राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव कहकशां परवीन ने कहा कि महिलाओं को मान सम्मान देने का काम नीतीश कुमार ने किया है। जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती ने कहा हम सभी बिहार का जनमानस चाहते हैं। ठीक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए।

कार्यक्रम में प्रमंडलीय प्रभारी प्रह्लाद सरकार, कार्यक्रम प्रभारी पप्पू सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, कुमार मिलन सागर, जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, सुबोध साह, भीम शर्मा, भागलपुर जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, बांका के जिला अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, भोला मंडल, हिमांशु भगत, महिला जिला अध्यक्ष पायल कुमारी, आशीष मंडल, गणेशी मंडल, संजीव कुमार चंद्रवंशी, मुरारी मंडल, अजय चौधरी, मोहम्मद शाहजहां, गुलशन मंडल, दीपक साह सहित सैकड़ों पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *