बिहपुर। स्वयंभू महादेव ब्रजलेश्वरधाम मड़वा में सावन की पांचवीं सोमवारी पर बोलबम व हर-हर महादेव के जयघोषों से गुंजायमान होता रहा। अहले सुबह से ही शिवभक्तों द्वारा महादेव व मां पार्वती को जलार्पण का सिलसला शुरू हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 314
इस दौरान मंदिर परिसर बोलबम, हर-हर महादेव व ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंजता रहा। अब मलमास महीने भी समाप्ति की ओर है। इस कारण शिवभक्तों की संख्या अब बढ़ती जा रही है।
मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा आदि शिवभक्तों की सेवा व सुरक्षा को लेकर सजग दिख रहे थे। वहीं बिहपुर सीएचसी द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
