नवगछिया । पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को न्यू पुलिस लाइन में थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। अपराध गोष्ठी में आगामी त्योहार बिषहरी पूजा और 15 अगस्त को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही बीते माह शांतिपूर्ण संपन्न हुए सभी त्योहारों पर विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस माह ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर प्रथम स्थान रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल को मिला है। द्वितीय स्थान पर नगर थानाध्यक्ष भारत भूषण और तृतीय स्थान पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह रहे। हौसला बढ़ाने के लिए सभी को प्रशस्ति पत्र व रिवॉर्ड देकर पुरुस्कृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पिछले माह परबत्ता, गोपालपुर, नवगछिया और कदवा थाना क्षेत्रों से कई अपराधी गिरफ्तार हुए थे। जिसमें परबत्ता से कई कांडों में शामिल मो कासिम और फकते आलम समेत कई अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी। साक्ष्य के आधार पर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा। एसपी ने बताया कि भागलपुर से लौटने के दौरान परबत्ता 14 नम्बर सड़क पर ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदार को सही ढंग से लगातार ड्यूटी निभाने से खुश होकर 500 रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *