नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर मानदेय वृद्धि सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा और कदवा दियारा पंचायत की आशा कार्यकर्ताओं ने आशा फैसिलिटेटर बबीता कुमारी के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।

ढोलबज्जा अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मेहंदी रचित नारा भी लिखा था, जिसमें हमसे जो टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। एक हजार में दम नहीं, दस हजार से कम नहीं।

दिल्ली पटना खोलो कान, नहीं तो होगा चक्का जाम। नीतीश-तेजस्वी हाय-हाय। धमकी देना बंद करो, जेल जाएंगे देख लेंगे। आपकी आशा कैसी है, लक्ष्मी बाई जैसी है आदि नारे लिखे गये थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *