नवगछिया । खरीक पुलिस ने शनिवार की देर शाम तेलघी बहियार में दो बदमाशों को एक देसी कट्टा और चार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियो में एक जमालदीपुर के कुख्यात अपराधी धारो सिंह का भतीजा बिट्टु कुमार एवं दूसरा इसी गांव के हिमांशु कुमार है।

देर शाम थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान को सूचना मिली की दो बदमाश तेलघी बहियार में हथियार के साथ घूम रहे हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। संदेह के आधार पर लोगों की भीड़ ने खदेड़ा तो एक बदमाश ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी।

किन्तु, ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए दोनों को खदेड़कर कर पकड़ लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीएसआई अमित कुमार को जवानों के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए तेलघी बहियार भेजा। जहां पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़कर थाना लाई। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और चार गोली बरामद हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *