नवगछिया । कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने से जल संसाधन विभाग ने नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय को अलर्ट कर दिया है। कोसी नदी में साढ़े चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने के कारण कई जगहों पर बाढ़ कटाव से परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए कटिहार के मुख्य अभियंता अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता रवींद्र प्रसाद सहित भागलपुर के जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अलग-अलग तटबंधों का जायजा लिया।

Whatsapp group Join

नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए विभाग अलर्ट मोड में है। सभी जगह पर तटबंध के साथ कटाव स्थलों पर लाइट की व्यवस्था के अलावा सुरक्षा मानकों को भी ध्यान में रखा गया है। उन्होंने बताया कि नगरपारा में सात जगहों पर बागजान में तीन जगह पर एवं राघोपुर में पांच जगह पर लाइट व सुरक्षा के लिए सामग्री की व्यवस्था की गयी है। कही पर किसी तरह की कोई परेशानी होगी तो हम उसके लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी द्वारा भी पूरा सहयोग करने की बात कही गयी है‌। साथ ही हमलोग तटबंध पर 24 घंटा लगे हुए हैं। यहां पर सहायक अभियंता के साथ-साथ कुछ कनीय अभियंता की भी प्रतिनियुक्त की गई है। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी खतरे को पार कर चुका है लेकिन कोसी नदी का जलस्तर अभी खतरे के समीप पहुंच रहा है इसलिए कोसी नदी में आने वाले यह इस पानी से थोड़ा बहुत फर्क पड़ेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet