नवगछिया। कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कंचनपुर व बगड़ी टोला कदवा के बीच कोसी नदी के घाट पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
किसी ने शव की पहचान नहीं की। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि करीब एक सप्ताह पहले अधेड़ की मौत हुई होगी। कदवा ओपी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि शव मिलने की जानकारी मिली है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
