भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. घटना शाहकुंड प्रखंड के हरनौत पंचायत के मिल्की गांव की है जहां कुएं में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल कुएं में पानी का मोटर लगा था जिसे ठीक करने उतरे आशीष नाम के युवक को बचाने गए तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आशीष नाम का युवक अपने घर के कुएं में मोटर लगाने के लिए उतरा था. इसके बाद वह बेहोश होने लगा, जिसे देखकर गांव के ही तीन लोग कुएं में एक-एक कर उसे बचाने के लिए कुआं में कूद गए.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

देखते ही देखते चारों बेहोश हो गए इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा रस्सी के मदद से चारों को रेस्क्यू किया गया जिसमें से तीन लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई वहीं आशीष की जान बच गई. घटना के बाद जहां आशीष करंट की बात से इंकार कर रहा है वहीं मृतक के परिजन करंट से मौत की बात कर रहे हैं. दरअसल आशीष कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था और जब वह छटपटाने लगा तब इसके बाद एक-एक कर तीन लोग कुएं में कूद गए, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई.

घटना को लेकर कुएं में उतरे आशीष का कहना है कि उसे करंट नहीं लगा है कुएं में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी, जिसके कारण वह जब ऊपर चढ़ने लगा तब वह बेहोश होकर गिर गया, और डेढ़ घंटे तक बेहोश रहा. उसके बाद कौन लोग उसको बचाने के लिए उतरे उसे कुछ पता नहीं. वह साफ तौर पर कह रहा है कि करंट से नहीं ऑक्सीजन की कमी से घटना हुई है, जबकि मृतक होरील यादव के भाई का कहना है कि आशीष अपने कुएं में मोटर में लाइन जोड़ने उतरा था और उसी में उसे करंट लगा, जिसे बचाने के लिए होरील यादव, राजीव यादव और मिथुन यादव कुएं में गए थे जिनकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद मृतक तीनों व्यक्तियों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना की जांच की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *