बिहपुर। मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की सातवीं सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव को जल अर्पित करने के लिए रविवार को 30 हजार से अधिक डाकबम अगुवानी घाट पहुंचे। वहां से उत्तरवाहिनी का गंगाजल लेकर 41 किमी पैदल चलकर बाबा ब्रजलेश्वर धाम में भोलेनाथ को जलार्पण करेंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 323
सरपंच प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, आशुतोष चौधरी, डब्लू राय, विलास कुंवर, विजय राय, रामदेव मंडल, मुकेश झा ने बताया कि सभी डाकबम अगुवानी घाट पहुंच चुके हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय व कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
