नवगछिया। जदयू जिला नवगछिया की ओर से नवगछिया स्टेशन रोड स्थित आनंद कृष्ण विवाह हॉल में आजादी की लड़ाई में फांसी को गले लगाने वाले बिहार का पहले सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल बाजपट्टी 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी ।
Total Downloads: 322
जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता कुमार मिलन सागर ने कहा कि आजादी की लड़ाई में फांसी को गले लगाने वाले बिहार का पहला सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामफल मंडल की शहादत को बुलाया नहीं जा सकता। रविवार 23 अगस्त 1943 की सुबह भागलपुर सेंट्रल जेल में 19 वर्ष 17 दिन की अवस्था में उन्हें फांसी दे दी गई।
अमर शहीद रामफल मंडल के चित्र पर जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, जदयू के वरिष्ठ नेता सह जिला महासचिव विमल देव राय, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ दीपक साह, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, मोहम्मद शाहजहां, सहित जदयू कार्यकर्ताओं ने नमन एवं श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया।

