नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात हेड क्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में एनएच 31 स्थित लगदाहा चौक के पास तेल कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी में बरामद अवैध डीजल की रविवार को मापी हुई। जिसमें कुल 5800 लीटर डीजल बरामद किया गया।

खरीक थाना में तेलघी निवासी अवैध तेल कारोबारी प्रभाष झा सहित चार नामजद और कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर की गयी है। पुलिस सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

एनएच 31 पर लंबे समय से चल रहा था काला कारोबार

एनएच 31 पर खरीक इलाके में लम्बे समय से तेल का अवैध कारोबार चल रहा है। लगदाहा चौक के अलावा अंभो चौक के पास भी तेल का काला कारोबार चल रहा था। तेल कटिंग का खेल पूरे पुलिस जिला में धड़ल्ले से चल रहा है। इस कार्रवाई के लिए डीएसपी की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। इस काला कारोबार में बिहार के कई जिलों के माफिया शामिल हैं जो टैंकलॉरी चालक को मेल में लेकर लंबे समय से तेल का खेल कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *