नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक के जमीन ब्रोकर पप्पू यादव की हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई थी। मामले का उद्भेदन गोपालपुर पुलिस के द्वारा कर दिया गया है। गोपालपुर पुलिस ने हत्या में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सबौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी गांव निवासी महेंद्र यादव के दोनों पुत्र राजेश यादव और राजकिशोर यादव, गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक के निवासी अर्जुन सिंह, प्रिंस उर्फ प्रिंस राज और लालू कुमार यादव शामिल हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश अरुण ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 24 जुलाई को जमीन ब्रोकर पप्पू यादव को बजरंगबली टावर के समीप सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी गुड़िया देवी ने गोपालपुर थाना में 10 व्यक्तियों को नामजद करते हुए लिखित आवेदन देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला डीआईयू की टीम और अन्य पुलिस पदाधिकारी की एक टीम बनाकर जांच प्रारंभ की गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि तथाकथित अपराधियों से उचित सिंह की जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था, क्योंकि मृतक जमीन का ब्रोकर था, इसलिए जमीन ब्रोकरी को मोटिव ऑफ मर्डर मानकर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के क्रम में हत्या की कड़ी को पुलिस ने धीरे-धीरे जोड़ लिया और हत्या में शामिल हत्यारों की पहचान भी कर ली गई। फिलहाल पांच अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो बाइक और पांच मोबाइल को भी बरामद किया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet