नवगछिया। भागलपुर से लौट कर पटना जाने के दौरान प्रखंड के मानव बल ने एन एच 31 स्थित खरीक चौक पर मानव बल मिथुन कुमार के नेतृत्व में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत एवं भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल का भव्य स्वागत किया और अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मानव बल की सेवा 60 वर्ष के लिए स्थाई करने, सरकार द्वारा सीधा मानव बल खाते में वेतन भुगतान करने, वेतन में 26% की कटौती बंद करने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, 10 लाख रूपये की बीमा एवं अनुकंपा की सुविधा सुनिश्चित करने की मांगें शामिल है।
वहीं, मानव बल ने बताया कि मंत्री एवं सांसद ने साकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र ही आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। इस मौके पर निर्मल कुमार, शंकर कुमार, नील कमल, नौसाद अंसारी, रेहान अंसारी आदि मौजूद थे।


