नवगछिया। नहाय खाय के पूर्व श्रद्धालुओं ने थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण तीनटंगा करारी में भारी जाम लग गया।
जिसे मौके पर मौजूद गोपालपुर थाना के पुलिस अधिकारियों ने तत्काल हटाकर यातायात को सामान्य बनाया। जहाज घाट पर पुलिस अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण स्वयंसेवक गंगा घाट पर तत्पर दिखे।
घाट पर नौका व गोताखोर भी चौकस दिखे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान संपन्न हुआ।


