नवगछिया। सांसद के प्रयास से भागलपुर लोस क्षेत्र में एडीपी योजना के तहत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर बुधवार को नवगछिया व गोपालपुर प्रखंड के लाभार्थियों को दिया गया। सम्राट अशोक भवन नवगछिया में वितरण शिविर का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और त्रिपुरारी भारती ने किया।
Total Downloads: 78
सांसद ने बैटरी चालक ट्राई साइकिल का वितरण किया। वितरण समारोह में नरेश मण्डल, जिप सदस्य नंदनी सरकार, उप प्रमुख नवगछिया गौतम सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजीव चौधरी, विजय राय, लंकेश, हर संभू सिंह, कुणाल किशोर आनंद, अमित कुमार व राजदीप के सहयोग से 300 लाभार्थियों को वितरण किया गया।
गुरुवार को रंगरा और इस्माइलपुर प्रखंड के लाभार्थियों को सम्राट अशोक भवन, बस स्टैंड एनएच 31 के पास में ही उपकरण वितरण किया जाएगा। जिनका पंजीकरण नही हुआ है, उनका पंजीकरण भी होगा।

