भागलपुर में एक शादी में ऐसा कुछ हुआ। कि बवाल खड़ा हो गया। धूमधाम से बारात आई। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। और फिर सात फेरे  की बारी थी। लेकिन उससे पहले ही मंडप से दुल्हन ही गायब हो गई। जिसके बाद काफी देर ढूंढने के बाद भी जब नहीं मिली तो वर पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पता चला की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। मामला वनगांव खिरीडांर गांव का है।

शादी के मंडप से दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिलते ही वर पक्ष के लोग बवाल करने लगे। और लड़की पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। हालांकि बाद में पंचायत बुलाकर दूल्हा पक्ष के लोगों को समझाया गया। जिसके वर पक्ष को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। दरअसल खिरीडांर गांव के निवासी राजेंद्र प्रसाद की बेटी की शादी प्राणपुर गांव के प्रकाश कुमार से तय हुई थी। धूमधाम के साथ बारात वनगांव पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ। वरमाला भी पहनाई गई।

लेकिन जब मंडप में सात फेरों की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो लड़के वालों को शक हुआ। तो पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई है। जिसके बाद दूल्हा सदमे में आ गया। औक बाराती भी हैरान रह गए। इस शादी की चर्चा अब
गांव में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला कि दुल्हन का प्रेमी है कौन?

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *