भागलपुर। जिला शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक देर रात भागलपुर पहुंचे। वह एक होटल में रुके। शुक्रवार को वह पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा निरीक्षण कर सकते हैं। अपर मुख्य सचिव के आने की सूचना को लेकर कई दिनों से स्कूलों में तैयारी चल रही थी। बुधवार को तो अधिकारी सड़क मार्ग पर पड़ने वाले विभिन्न स्कूलों में जाकर पूरी तरह तैयारी रखने को निर्देश देकर आये ताकि निरीक्षण में कोई कमी सामने नहीं आये।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

उनके भागलपुर में आने की सूचना को लेकर गुरुवार को लगातार असमंजस की स्थिति बनी रही। दिन भर अधिकारी इस चीज को पता करने में लगे रहे कि वह कब पटना से चल रहे हैं, कहां पहुंचे, किसी मार्ग से आ रहे हैं आदि। यह भी स्पष्ट नहीं था कि वह खगड़िया के रास्ते आयेंगे या फिर मुंगेर के रास्ते। हालांकि बाद में पता चला कि वह खड़िया के रास्ते आ रहे हैं।

इसको लेकर खिरनीघाट स्थित डायट में और घंटा घर स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में चल रहे आवासी प्रशिक्षण केन्द्र के निरीक्षण की सूचना को लेकर देर कर शिक्षक आदि रुके रहे। लेकिन रात ज्यादा होने पर वे लोग भी चले गये। अपर मुख्य सचिव देर रात सीधे एक होटल पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को सुबह वह पदाधिकारियों के साथ बैठक, प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण और स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। दिन में निरीक्षण के बाद वह बांका जा सकते हैं। उनके साथ पटना से कुछ अन्रू पदाधिकारी भी आये हुये हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet