नवगछिया : जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा के रेलवे ग्राउंड पर एमसीसी क्लब के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने बताया की क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी।
Total Downloads: 354
इसका उद्धघाटन मैच नगरपारा एवं बलाहा टीम के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच में बलाहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 98 रन का लक्ष्य रखी। जवाब में उतरी नगरपारा की टीम 10 ओवर में मात्र 56 रनों पर सिमट गई।
आयोजन समिति द्वारा बलाहा की टीम को 42 रनों से विजेता घोषित किया गया। अतिथि वार्ड सदस्य चितरंजन कुशवाहा एवं पंच राजू शर्मा ने संयुक्त रूप से मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर बबलू सिंह, विनोद सिंह, समरजीत यादव समेत अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

