बिहपुर। प्रखंड के बिहपुर प्रखंड मैदान में यूथ क्रिकेट क्लब के टी-20 चैलेंजर प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीम हिस्सा ले रही ही हैं। उद्घाटन मुकाबले में पहला मैच कटोरिया बनाम मुंगेर के बीच खेला गया।
कटोरिया ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का निर्णय लिया है। बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने कुल 16 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाए। दूसरी पारी में कटोरिया की टीम 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 132 रन हीं बना पाई।
मैन ऑफ द मैच का खिताब छोटू कुमार को दिया गया। छोटू ने 10 गेंद में शानदार 36 रन बनाए व चार ओवर की बॉलिंग में 20 रन देकर तीन विकेट लिया। खेल का उद्घाटन राजद नेता भानू झा ने किया। अंपायर प्रशांत कुमार, लालमोहन कुमार थे। कॉमेंटेटर राज गौरव कुमार थे। स्कोरर रोहित कुमार रहे। आयोजन को सफल बनाने में सिंटू मंडल, रवि कुमार, राजीव कुमार आदि ने योगदान दिया।


