खरीक : बकाया पैसे मांगने पर शराब के नशे में धुत युवक ने महिला की पिटाई कर दी। घटना गुरुवार को खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी की है। जहां इसी गांव के युवक मुकेश यादव ने परवीना खातून के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर खरीक थाने के जेएसआई शकील अहमद खां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी मुकेश यादव को पकड़ कर थाने ले गए।

थाने में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर आरोपी युवक शराब के नशे में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर पीड़ित परवीना खातून ने पुलिस को आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि मुकेश के यहां मेरा पांच हजार रुपए बकाया है।

पैसे मांगने उसके घर गई तो वह देने से इनकार कर दिया। साथ ही मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मेरे गले से सोने की चेन भी छीन ली। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *