नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के बड़ी अलालपुर में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाई को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते दिनों पड़ोसी के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हुई थी।

होली के उत्सव में पड़ोसी जितेंद्र द्वारा गली में फायरिंग किया जा रहा था। इसके बाद घायल अनिल मंडल ने इसका विरोध किया। इसके बाद जितेंद्र बिंदटोली चले गए। वापस लौटने के बाद जब घायल अनिल और भोला मंडल जितेंद्र को समझाने गए तो गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि तीन राउंड गोली चलाई गई है। इसमें जितेंद्र और भोला मंडल को हाथ और सीने में लगी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गोलीबारी का आरोप जितेंद्र पर लगाया है। उन्होंने आगे बताया कि जितेंद्र पिछले दिनों भी गली में कई राउंड फायरिंग किया था। इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद पुलिस जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी पहुंची

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *