नवगछिया । गोपालपुर थाना के गश्ती पदाधिकारी निरीक्षक कृष्ण कन्हैया को गुप्त सूचना मिली कि कटिहार से भागलपुर जा रही शोभा ट्रैवल्स की बस से नीला जिंस व सफेद टीशर्ट पहना एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में गाजा लेकर जा रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 186
सूचना मिलते ही गोपालपुर ढाबा के समीप एनएच-31 पर इस रूट की बसों को रोककर बताए हुलिए के व्यक्ति की खोज की गई परंतु वह व्यक्ति बस में नहीं मिला। वहीं बस की तलाशी में गाजा भरा बैग बस के कैरियर से बरामद हुआ।
बस पर बैठे यात्रियों में किसी ने बैग को अपना नहीं बताया। बैग की जांच में तीन किलो गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
