images3

नारायणपुर – प्रखंड के  जे पी काॅलेज नारायणपुर के प्रशाल भवन में  मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नारायणपुर इकाई द्वारा भारतीय संस्कृति और आज का समाज विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाविप कायॆकता अगुवाई में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत शहिदों  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि देते हुए की गयी. मौके पर ब्याख्याता  प्रो शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि आज हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं जो देश और समाज के हित में नही है. अगर इसी तरह चलता रहा वहीं  रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में काला दिन है. इसी दिन भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फाँसी की सजा सुनाई गयी थी और  भारतीय युवा इस तिथि को भूलकर वेलेंटाइन डे  मनाने में मशगूल हैं. प्रेम दिखावे की चीज नही है. प्रेम को बयां करने के लिए कोई समय कोई मुहूर्त नही होता. प्रेम एहसासों का ऐसा समंदर है जिसमे तूफान भी आये तो नुकसान नही होता.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *