रविवार को दिन में तीखी धूप व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। यही कारण रहा कि आर्द्रता में 18 प्रतिशत तक की कमी आ गयी। जिस तरह से भागलपुर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि अगले 24 घंटे में आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ में आंधी-तूफान भी आ सकता है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रविवार को दिन का पारा लगभग शनिवार की तरह रहा। वहीं रात के पारे में भी मामूली गिरावट दर्ज हुई। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान 0.3 गिरकर 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा आधा डिग्री सेल्सियस गिरकर 25.2 प्रतिशत पर आ पहुंचा। दिन में आसमान में बादल छाये रहे। इस दौरान धूप चमकी तो गर्मी के साथ-साथ लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे जो आर्द्रता 90 प्रतिशत थी, वह शाम साढ़े पांच बजे तक 72 प्रतिशत पर आ पहुंची। दिनभर 6.3 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा बही।

मौसम विभाग की मानें तो जिस तरह से भागलपुर व आसपास का क्षेत्र निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में संभावना है कि रविवार की रात कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आशंका है कि सोमवार को कहीं-कहीं आंधी-तूफान आ सकता है। निम्न दबाव का क्षेत्र इधर बनने के कारण मौसम विभाग दावा कर रहा है कि तीन दिन में प्री मानसून भागलपुर में दस्तक दे देगा। पूरी संभावना है कि 18 जून तक भागलपुर क्षेत्र में मानसून दस्तक दे दे।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights