
नारायणपुर – प्रखंड के यूको बैंक नारायणपुर, स्टेट बैंक मधुरापुर बाजार ,पीएनबी नगरपाडा, ग्रामीण बैंक नारायणपुर, यूको बैंक बीरबन्ना में नोट की कमी से खेती कर रहे किसान एवं 21 नवंबर से लग्न शूरू होने से पुत्र व पुत्री की शादी कर रहे पिता व परिजन काफी चिंतित व परेशान हैं. यूको बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि शादी कर रहे पिता के एकाउंट में आरबीआई के निर्देशानुसार अगर 8 से पहले जमा की गई है तो उसे ढाई लाख रुपए दी जा रही है. वहीं स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि मेरे यहाँ शांति पूर्ण माहौल में ग्राहकों को प्रतिदिन जमा निकासी व एक्सचेंज किया जा रहा है. खास कर महिलाओं व सेवानिवृत बुजुर्ग, व शादी समारोह के लिए खास ख्याल रखा गया है.

