नवगछिया: बेगुसराय के नावकोटी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव से घर से भागी रामप्रकाश सिंह की पुत्री सोनी कुमारी 17 को युवती को नवगछिया राजकीय रेल थाना पुलिस ने नवगछिया पहुंची डाउन महानंदा एक्सप्रेस से बरामद कर लिया है. पुलिस ने युवती को बरामद कर उससे सघन पूछ ताछ कर उसके घर का पता लिया फिर उसके घर वालों को सूचना पुलिस स्तर से दी गयी. देर शाम तक लड़की के माता पिता नवगछिया रेल थाना पहुंच चुके थे. रेल थाना के थानेदार अनि भोला महतो ने कहा कि पूछ ताछ के बाद पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. मामले की कहीं पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. आज बालिका घर से भागी ही थी इसलिए उसे उसके परिजनों को सुर्पुद कर दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *