भोपाल : बेटी के अपने ममेरे भाई से लवमैरिज करने से दु:खी एक मां थाने में ही फूट-फूट रो पड़ी। यही नहीं उसने जिस बेटी को लाड़-प्यार से पाला, उसे बददुआ तक दे डाली कि,’जा तू एक साल में विधवा हो जाएगी!‘ लड़की ग्रैजुएट, जबकि लड़का 10वीं पास…

यह है पूरा मामला…
-होशंगाबाद के नरसिंह गली में रहने वाली एक लड़की और उसके ममेरे भाई के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों ने 4 माह पहले भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। परिजन इससे अंजान थे।

-सोमवार को दोनों होशंगाबाद कोतवाली पहुंचे और शादी की जानकारी दी। पुलिस को बयान देते हुए योगेश पिता बीएल शाक्य (23) निवासी सरस्वती नगर भोपाल ने बताया वह मेघा (20) से 5 साल पहले शादी में मिला था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।

-योगेश ने बताया कि दोनों ने 6 फरवरी को भोपाल नेहरू नगर स्थित आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली। सोमवार को दोनों परिवारों को जब इसका पता चला। लड़की की मां तो थाने में ही फूट-फूटकर रो पड़ी। उसने रोते हुए बेटी को बददुआ दे डाली, आज से उसकी तीनों बहनें व मां-बाप मर गए। मां ने कहा,’जिस तरह तूने मुझे दु:खी किया है, देखना एक साल के अंदर तू भी विधवा हो जाएगी।’ दोनों के बयान लेने के बाद करीब एक घंटे बाद पुलिस ने कपल को जाने दिया।

-बाद में कपल भोपाल आ गए। बताया जाता है कि लड़का हबीबगंज के पास एक सांची पॉर्लर में काम करता है। वो 10वीं पास है। वहीं लड़की ग्रैजुएशन कर रही है।

परीक्षा खत्म होने का कर रहे थे इंतजार
मेघा नर्मदा कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर की छात्रा है। योगेश से शादी के बाद वह होशंगाबाद आ गई और परीक्षा दी। परीक्षा खत्म होने के बाद योगेश उसे अपने साथ ले जाने रविवार रात 10 बजे होशंगाबाद आया। रात स्टेशन पर काटी। फिर सोमवार को परिजनों को बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *