भागलपुर: जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने कब्रिस्तान में रविवार को जनाजे के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कब्रिस्तान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में जनाजा रखने के लिए इस्तेमाल की जा रही एल्युमिनियम की खाट आ गई। इस हादसे में करीब 8 लोग करंट लगने से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इमामपुर निवासी नूरजहां खातून के पति मोहम्मद अफरोज का जनाजा सुपुर्द-ए-खाक के लिए कब्रिस्तान लाया गया था। कब्र की खुदाई से निकली मिट्टी के ढेर के पास जनाजा रखने के लिए एल्युमिनियम की खाट रखी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही खाट को हल्का सा उठाया गया, उसका एल्युमिनियम का डंडा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। इसके बाद तेज करंट पूरे खाट में फैल गया और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद इमरान ने बताया कि बिजली की लाइन काफी नीचे से गुजर रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि यदि लाइन सुरक्षित ऊंचाई पर होती तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि कब्रिस्तान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से खतरा बनी हुई थी, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि कब्रिस्तान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर स्थानांतरित किया जाए या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil