IMG_20170225_49949

पुष्पराज कुमार, भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के पंचायत सिहपुर पूरब एवं जयपुर चूहर पश्चिम में जिला लोक शिक्षा समिति भागलपुर के कालाकरो के द्वारा मध्य निषेध अभियान के तहत कलाजठ्ठा के टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शराब बंदी के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम चलायी गयी. नाटक में शराबियों के द्वारा महादलित महिला रिकीं के ऊपर हुए अत्याचार को दिखाया गया. इस अवसर पर मौजूद शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा की शराब बंद होने से घरेलू कलह में भारी कमी देखी जा रही है परिवार स्थिति बदली है एवं समाजिक शांति बढ़ी है उन्होने कहा की शराब बंदी का निर्णय बिहार सरकार का एक सराहनीय और ऐतिहासिक क़दम है इस अभियान को सफल बनाने मे सभी लोगों की सक्रियता की आवश्यकता है. इस मौके पर टीम लीडर ललित कुमार, मदन ठाकुर, गीतांजली, दिवाकर सिंह, रमेश प्रसाद साह, गोपाल भारती, प्रशांत यादव, डॉ. सुधांशु कुमार, श्यामानंद गुप्ता, वूहाव आलम, कमल, राजू, पूजा, नेहा, उत्तम आदि उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *