नवगछिया : भाई के ऊपर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे लक्ष्मीनिया आश्रम टोला कदवा निवासी जयप्रकाश यादव पिता शुखदेव यादव को कदवा ओपी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है.

Whatsapp group Join

कदवा ओपी प्रभारी सुचित कुमार ने बताया कि जयप्रकाश यादव ने 26 अगस्त की रात्रि को अपने भाई शशिधर यादव पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद शशिधर यादव के फर्द बयान पर कदवा ओपी में कांड संख्या 61/17 में दर्ज किया गया था.

घटना के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी. रविवार की देर रात उसे गिरफ्तार किया गया. वही सोमवार को अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *