मनीष, नवगछिया. कटिहार खगरिया मधेपुरा जिले की सीमा को छूने वाला नवगछिया इन दिनों बढ़ते अपराध को लेकर खूब नाम बटोरने में लगा हुआ है. यहाँ दिन दहाड़े हत्या लूट डकैती चोरी जैसे वारदातों को अंजाम देने के लिए सेफ जॉन माना जा रहा है. आये दिन नवगछिया में अपराधी हत्या व लूट की वारदात को अंजाम देने में लगे हैं इसके वावजूद नवगछिया पुलिस पंचनामा व केश डायरी बनाने में ही पस्त दिख रही है.
Total Downloads: 266
नवगछिया में अपराधी का मनोबल इतना बढ़ गया है कि प्रसासन के नाक के नीचे किसी की भी हत्या कर देना आम बात बन गया है. बाहर राज्यों से आने वाले वयापारी भी अब नवगछिया के नाम से कतराने लगे हैं. इसके वावजूद प्रसासन के सभी दावे निरस्त होते दिख रहे हैं. नवगछिया आने से पहले लोग कई बार सोचते हैं कि नवगछिया से घर सही सलामत कैसे पहुंचेंगे. मालूम हो की मंगलवार को नवगछिया माँ कामाख्या पेट्रोल पम्प से अपराधियों ने 12 चक्का ट्रक हथियार के बल पर लूट कर भाग गए जिसमे अपराधी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं.


