नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गांव के वार्ड संख्या छ: के वार्ड सदस्य के घर रविवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे पड़ोस के ही रंजीत यादव,टुनटुन यादव,छोटु यादव, शंकर यादव सहित अन्य पाँच अज्ञात लोगों ने हथियार से लैस होकर गोलीबारी करते हुए पुतोहु पूजा देवी व नाबालिग बहन मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर निवासी बर्षा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की.

साथ ही बहन की शादी के लिए रखे जेवरात नगदी व कपड़े से भरा बक्सा को उठाकर ले गए. चिखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जब इक्टठा हुए तो मेरे परिजनों के साथ कुंदे व रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी फरार हो चुके थे.

मामले को लेकर पुजा देवी ने बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास व अपने साथ छेड़खानी सहित घर में रखे बक्से से बहन के तिलक के लिए रखे 55 हजार रुपये नगदी, सोने का चैन,झुमका एवं देवर के हाथ से समसंग कंपनी की मोबाईल छिनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि घटनास्थल के पास से ही एक कुँए में बक्से को तैरते पाया गया है मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *