भोजपुरी फिल्मों के टॉप एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने हाल ही में मुंबई में तीन करोड़ रुपए का फ्लैट और 78.58 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज GLE 250d कार खरीदी है। पवन सिंह के अलावे भोजपुरी के स्टार्स की कमाई लाखों में है। इन एक्टर्स ने सफलता पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। इन सबमें सबसे पहला नाम मनोज तिवारी का आता है।

अभिनेता के साथ ही सांसद भी हैं मनोज तिवारी

भोजपुरी फिल्म में सबसे पहला नाम आता है एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी का। ससुरा बड़ा पइसा वाला से भोजपुरी फिल्मों में एंट्री मारने वाले मनोज तिवारी कमाई के मामले में टॉप पर हैं। मनोज तिवारी एक भोजपुरी फिल्म में एक्टिंग के लिए 50 लाख रुपए फीस के तौर पर लेते हैं।

हालांकि इन दिनों वे दिल्ली नगर निगम चुनाव में व्यस्त हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में उनकी डिमांड बनी हुई है।आपको बता दें कि मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसा वाला’ ने जबर्दस्त कमाई की थी। बताया जाता है कि फिल्म लाखों में बनी थी और कमाई का आंकड़ा करीब 20 करोड़ तक पहुंचा था।

टॉप एक्टर्स में शामिल हैं रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों के टॉप एक्टर्स में दूसरा नाम रवि किशन का आता है। रवि किशन भोजपुरी के अमिताभ बच्चन कहे जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा कई बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। रवि किशन ने सलमान से लेकर कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है।

उन्होंने भोजपुरी और बॉलीवुड के अलावा साउथ की भी कई हिट फिल्मों में काम किया है।  फिलहाल, वे कई फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं। रवि किशन अपनी एक फिल्‍म के लिए 20 से 50 लाख रुपए तक फीस लेते हैं।

रवि किशन को गाड़ियों का भी शौकिन माना जाता है। उनके पास लग्जरी कार्स और बाइक्स का कलेक्शन है। आपको बता दें कि हाल ही में यूपी चुनाव के दौरान रवि किशन भाजपा में शामिल हुए थे।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्‍टार निरहुआ मनोज तिवारी और रवि किशन के बाद तीसरे सबसे बड़े एक्टर हैं। दिनेश लाल अपनी एक फिल्‍म के लिए 30 से 35 लाख रुपए लेते हैं। दिनेश के बारे में बताया जाता है कि वे काफी गरीब फैमिली से आते हैं।

निरहुआ सटल रहे नाम के भोजपुरी एलबम से वे चर्चा में आए थे। दिनेश अपनी फिल्मों के अधिकतर गाने खुद गाते हैं। कई भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी सफल मानी जाती है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा में बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रिन शेयर किया था। दिनेश टीवी एंकरिंग में भी काफी फेमस हैं। उन्‍हें अपनी हर एक फिल्‍म के लिए कम से कम 40-50 लाख रुपए मिलते हैं।

पवन सिंह

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह भी इंडस्ट्रीज के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। भोजपुरी एलबम से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पवन सिंह एक फिल्म के लिए 30-40 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है।

पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा के साथ भी कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है। बता दें कि पवन सिंह शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

खेसारी लाल यादव

बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारी लाल यादव को शत्रुघ्न यादव के नाम से भी जाना जाता है।  खेसारी का जन्म  साल 1986 में बिहार के सीवान में हुआ था। खेसारी भी पवन, दिनेश, मनोज तिवारी की तरह सिंगर हैं।

खेसारी को पहली सक्सेस भोजपुरी एलबम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली।

उन्होंने साल 2012 में भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से एंट्री की थी। बताया जाता है कि खेसारी गरीब फैमिली से आते हैं। अपनी पहले एलबम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *