अब हम आपको बताते हैं कि यह इलाज कैसे किया जाता है। दरअसल यहां जो भी मरीज इलाज के लिए आते हैं, उसे अस्पताल के बाहर कीचड़ से भरे गड्ढे में कूदना पड़ता है और कहा जाता है कि उसी गड्ढे में भूत-प्रेत रहते हैं और फिर वो मरीज का इलाज करते हैं।
Total Downloads: 378
यहां इलाज करवाने वाले तांत्रिक और ओझा की भी भरमार है और वो लोगों को ठीक करने का दावा करते है। यही नही एक चमत्कारी छड़ी भी इनके पास है। जिससे ये मरीजों की पिटाई भी करते है। अब यह एक अंधविश्वास है या आस्था।
लेकिन आज के इस दौर में ये बातें थोड़ी अजीब लगती है। लेकिन तांत्रिकों का कहना है यहां पर भगवान की कृपा है, जिसके कारण सब ठीक हो जाते हैं। लेकिन इस तरह की बातें ये दर्शाती है की आज भी लोगों के मन में प्रेत आत्मा का कितना वास है और यहां लोग कोसों दूर से आज भी चले आते है।

