बिहार के गया जिले के इमामगंज के कोचिया गांव में भूत मेला लगा हुआ है। यहां पर एक 15 साल की लड़की अपने आप को नाग देवता का अवतार मान रही है। यहां आने वाले लोग इस लड़की का पैर छूकर प्रणाम करते है। यह लड़की जिस महिला को भूत पकड़ा है उसका बाल पकड़कर पिटाई करती है। लड़की मार मारकर भूत भगाने का दावा भी करती है। लड़की ने कई बार नाग देवता देखने का किया दावा…
Total Downloads: 85
– दरभंगा गांव की रहने वाली सविता पिता आदित्य रिकियासन अपने ननिहाल मदनपुर के ढिबरा गांव में रहकर पढ़ाई करती थी।
– सविता ने बताया कि 6 माह पहले ननिहाल के बगल के गांव में एक धार्मिक स्थान पर पूजा करने गई थी।
– उस दिन उस पर नाग देवता आ गए। तबसे कई बार आए। नवरात्र के पहले वह अपने घर आई तो यहां भी नाग देवता सवार होकर आए और स्थान मांगने लगे।
– तब हमलोगों ने मिलकर गांव के बाहर में एक स्थान चिन्हित करके नाग देवता को सौंप दिया। तब से ही यहां लोग आ रहे हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण हो रही है।

धूप में झूमती हैं एक साथ कई महिलाएं
– भूत मेला में कड़कड़ाती धूप होने के बाद भी कई महिलाएं एक साथ झूमती हैं।
– इन महिलाओं की बस एक ही समस्या है कि वह प्रेत आत्माओं से परेशान है। इससे मुक्ति चाहती है। इसलिए रोज घंटों झूम रही हैं।
– यहां पर पहुंचे लोगों में महिलाओं के अलावे युवतियां और पुरूष भी हैं जो प्रेत आत्माओं से परेशान हैं।
– सभी लोगों की एक ही कोशिश है कि यहां पर आए है तो सभी कष्ट दूर हो जाए।
– यहां पर कई परेशानियों के बाद भी लोग रुकते है। जिस जगह पर मेला लगा है वहां पर न जाने का रास्ता है और ना पीने का पानी। फिर भी लोग यहां पर रुके हुए हैं।
– यहां पर भूत मेला रामनवमी के दिन से लगा हुआ है। दिन पर दिन आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां पर कई जिलों से लोग आ रहे हैं।

