नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र गौरीपुर निवासी पूजा कुमारी का 26 जनवरी (रिपब्लिक डे) परेड कैम्प में जाने के लिए सेलेक्शन हो गया है ग्रमीणों में इस कार्य के लिए काफी खुशी जताई है जानकारी के मुताबिक छात्रा एस0 एम0 कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई कर रही है
Total Downloads: 113
पिता मनोज कुमार झा आर्मी से रिटायर्ड हो चुके है. पुजा तीन बहनों में सबसे बड़ी बहन है सबसे बड़ी बात पूजा के के घर के सभी सदस्य फ़ौज में ही है. पूजा ने बताया कि वह फ़ौज में ही ऑफिसर बनाना चाहती है. उनके पिता हमेशा इस बात के लिए प्रेरित करते रहते है,

पूजा बिहार और झारखंड के बेस्ट कैडेट में से एक है इसलिये दिल्ली जाने के लिए इसका चयन किया गया है. पूजा 28 को दिल्ली जाने के लिए रवाना होगी जिसमें बिहार और झारखण्ड से लगभग 106 कैडेट का चयन हुआ है.

