बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा घटोरा जलकर पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से मछली मार रहे लोग फरार हो गये। वहां से पुलिस ने नाव, जाल, तराजू सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया।
Total Downloads: 116
इसके बाद बिहपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद भी मछुआरों के साथ जलकर पर पहुंच गये। उसने बताया कि तीन माह से जलकर पर मछली की अवैध शिकारमाही हो रही थी। शुक्रवार सुबह इसकी सूचना नवगछिया के प्रभारी एसपी सुधीर कुमार, एसडीओ मुकेश कुमार एवं बिहपुर थानाध्यक्ष रामविचार सिंह को दी थी। इसके बाद कार्रवाई की गयी।

बिहपुर थाने में मंत्री पप्पू सिंह निषाद ने प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया, जिसमें उसने औलियाबाद जबदर निवासी शंकर सिंह, नागे सिंह, उमेश सिंह एवं सोनवर्षा के अभिनन्दन चौधरी को नामजद करते हुए अवैध रूप से जलकर में मछली की शिकारमाही करने का आरोपी बनाया है। साथ ही आरोपी पर हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं जलकर विवाद का मुख्य कारण डीएफओ एवं समिति के पूर्व मंत्री भगवान सिंह को बताया है। जबकि जलकर संबंधी विवाद बाद संख्या 12/17 आयुक्त न्यायालय भागलपुर में चल रहा है।

