img-20161211-wa0002

खरीक : खरीक में बिजली की नियमित आपूर्ति को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया एन एच 31 को 40 मिनट तक जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझ बुझा कर जाम समाप्त करवाया. मालूम हो कि बाढ़ आने के बाद से ही खरीक में बिजली की हालत काफी लचर हो गयी थी. विगत दिनों बामुश्किल चार घंटे भी नियमित बिजली नहीं दी जा रही थी. इसी कारण से तुलसीपुर और जमुनिया के युवाओं ने आक्रोशित होकर रार्ष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. जाम लगते ही बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने तत्काल बिजली दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था. थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा क़ि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम कर रहे छात्रों को हटा दिया गया. जाम कर रहे तुलसीपुर यमुनिया के लोगों ने बताया की जाम असरदार रहा और अब नियमित और निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *