नवगछिया : पटना पीएमसीएच में इलाजरत बिंदी को नही पाता है कि उसके माता पिता और उसका सबसे छोटा भाई अब इस दुनियां में नहीं रहे। बिंदी होश में आने के बाद से ही घर आने की जिद कर रही है। घर आकर वह अपनी माँ मीना देवी भाई छोटू से मिलना चाहती है। लेकिन बिंदी को क्या पता कि उस वहशी दरिंदों ने हवश की आग में उसके पूरे संसार को उजार कर रख दिया है।
Total Downloads: 115
नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि बिंदी के होश आ गई है। लेकिन अभी वह कोर्ट में जाने की स्थिति में नही है। चिकित्सक से हुई बात के अनुसार तीन चार दिनों में उसे डिस्चार्ज करने की संभावना है। लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे तत्काल घर पर ले जाया जा सकता है कि नही इस संबंध में भी चिकित्सक से सलाह ली जाएगी। क्योंकि माता पिता और भाई की मौत की खबर उसे नही है। माता पिता और भाई की मौत की खबर सुनने के बाद उसे गहरा सदमा लगा सकता है।

– पीड़ित परिवार की बढ़ाई गई सुरक्षा
तिहरे हत्यकांड के उद्भेदन के बाद पुलिस पीड़ित परिवार एवं इस घटना में गंभीर रूप से घायल बिंदी की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है।एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर गांव में दो पुलिस पदाधिकारी के साथ छह पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा संतोष राम एवं अखिलेश कुमार को एक एक पुलिस जवान साथ मे दिया गया है। इसके अलावा पीएमसीएच में इलाजरत बिंदी की सुरक्षा में नवगछिया से एक टीम लगाई गई है वही पटना से भी उसकी सुरक्षा में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है।

