Total Downloads: 47
नवगछिया : पिछले दिनों मध्य विद्यालय भवानीपुर के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार यादव के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने एवं जानलेवा हमले करने के बाद विद्यालय के शिक्षक पूरी तरह दहशत में हैं. घटना को लेकर आज शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल पिड़ीत शिक्षक नवीन यादव के साथ नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा से मिले. शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा घटना के मुख्य आरोपी को स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलाए जाने एवं विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराने सहित अपनी 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसपी को सौंपा गया.
★ एसपी से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा एसपी को सौंपे गए मांग पत्र पर विचार करने एवं शिक्षकों को हर संभव सुरक्षा मुहैया कराने की का आश्वासन नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने दिया. उन्होंने शिक्षक संगठनों को आश्वासन दिया कि शिक्षकों को हर हाल में न्याय दिलाया दिलाया जाएगा.

एसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडलों में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के उपसचिव योगेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह, गोप गुट के प्रमंडलीय सचिव ब्रजराज चौधरी, नरेंद्र जायसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

