
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में पछियारी टोला मधुरापुर निवासी मो इलियास साइकिल को साईकिल सहित चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा.चोर मो इलियास ने बताया पडोसी प्रमोद यादव के पुत्र बिकास यादव ने साइकिल चुरा कर मुझे दिया है. साइकिल राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय नगरपारा के शिक्षक बलहा निवासी गुंजन कुमार का है. जो काजल फोटोस्टेट में लगाकर टाईपिंग का काम करवा रहा था. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया शिक्षक ने चोर के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है जाॅचोपरांत मामले में कार्रवाई होगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
