नवगछिया : अपर समाहर्ता हरिशंकर प्रसाद ने बाढ़ आपदा की समीक्षा की। समीक्षा में गोपालपुर, इस्माइलपुर व पीरपैंती के सीओ गैरहाजिर थे, जिनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया है।
वहीं गत वर्ष बाढ़ में लापरवाही बरतने पर इस्माइलपुर के पूर्व सीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
आपदा की समीक्षा में आठ से अधिक सीओ ने त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट जमा किया जिसे लौटा दिया गया और शुद्ध कर लाने को कहा गया है। आपदा प्रभारी अमलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि कई बिंदुओं पर फार्मेट दिया गया था। जिस पर रिपोर्ट मांगी गई थी। कई सीओ ने अपूर्ण प्रतिवेदन दिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

