ढोलबज्जा : स्वच्छ भारत अभियान के तहत, खुले में शौच से मुक्त हो जाने से नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, ढोलबज्जा को अब जल्द हीं पंचायत का विशेष दर्जा मिलने वाला है. इसके लिए ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया व स्वच्छताग्राहियों द्वारा इसकी पहल तेज कर दी गई है.
Total Downloads: 176
ढोलबज्जा पंचायत को विशेष दर्जा मिलने के बाद इसे सरकार के द्वारा अतिरिक्त चार करोड़ की राशि पंचायत के विकास कार्य पर खर्च करने को दिए जाएंगे. जिससे पंचायत में विकास की गति और तेज हो जाएंगे.

इसकी घोषणा 20 अगस्त के दिन नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार के द्वारा पंचायत भवन परिसर ढोलबज्जा में एक कार्यक्रम का आयोजन कर किया जाएगा. जहां स्वच्छता के सभी पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. उक्त बातों की जानकारी मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना ने दिया.

