नारायणपुर – प्रखंड के स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला की तैयारी को लेकर अनुमंडलीयस्तरीय प्रधानाचायॆ व शिक्षा समिति के साथ हुई. बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के जिला संयोजक सह प्रधानाचार्य शिवशंकर प्रसाद सिन्हा ने किया. मुख्य अतिथि बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं उत्थान हेतु कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. संकुल स्तरीय सुझाव पर मंथन किया गया. बैठक में प्रधानाचायॆ लाल बाबु राय,संजय झा,दुर्गानंद, राजीव महाराज, मंत्री दिनेश यादव, सुशील, चक्रधर सिंह, विजय सिंह ,राजेन्द्र, सुशील, अरविंद, चक्रधर, राम सागर, सुदर्शन, सजन, अमित, पंकज, नितेश, चंदन,मणिकांत, अभिनंदन , रंजित, आशिष, प्रीति सिंहा, प्रीति चौरसिया, रानी, शोभा आदि आचार्य उपस्थित थे.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

