नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया गाँव मे सोमवार कॊ दिवाल गिरने से अवध मंडल की तीन वर्षीय पुत्री आँगनबाड़ी केन्द्र की छात्रा रोशनी कुमारी की दबने से मौत हो गई.पंचायत समिति प्रतिनिधि रंधीर मंडल ने बताया कि दिवाल गिरने बच्ची बेहोश हो गई थी आनश फानन में परिजन ग्रामीणों की मदद से पीएचसी नारायणपुर इलाज के लिए पहुंचाया जहां पीएचसी के डा.आँनंद मोहन ने मृत घोषित किया.
Total Downloads: 115
मृतक बच्ची के पिता अवध मंडल दिल्ली मे मजदूरी करता है.मृतक रोशनी चार बहन व तीन भाई मे सबसे छोटी थी .डाक्टरों द्वारा परिजनो को जानकारी मिलते ही परिजन का रो रोकर बुरा हाल था

वहीं ग्रामीणौं ने कबीर अंत्योष्टि के तहत मिलने वाली राशि परिजनों को देने की मांग की साथ ही आपदा पदाधिकारी सह सीओ रामजपी पासवान को पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी ने दुरभाष कर परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.परिजन का स्थिति काफी दयनीय है.

