भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे घाट पर बुधवार सुबह नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। घटना के ठीक बाद पहुची जीरो माइल पुलिस ने फोन कर एसडीआरएफ को सुचना दी पर दो घंटे बीतने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुची है। डूबने वाले बच्चे अपने मौसेरे भाई हैं।
जोकि पास के ही आर्य टोला स्थित अपने मौसा के घर श्राद्ध समारोह में आये हुए थे। डूबने वाले बच्चों में एक जिछो निवासी प्रवीण मंडल का 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु और दूसरा सरमसपुर कोढ़ा के महेश मंडल का 13 वर्षीय पुत्र राजकुमार है। सुचना के अनुसार बच्चे श्राद्ध ख़त्म होने के बाद बुधवार सुबह पुरे परिवार के साथ गंगा में स्नान करने आये थे।

